पश्चिम बंगाल में हुई हैवानियत की हदें पार, 100 साल की महिला से 20 साल के लड़के ने किया रेप

पश्चिम बंगाल में हुई हैवानियत की हदें पार, 100 साल की महिला से 20 साल के लड़के ने किया रेप
पश्चिम बंगाल में हुई हैवानियत की हदें पार, 100 साल की महिला से 20 साल के लड़के ने किया रेप
ममता सरकार में बेटियों और महिलाएं सुरक्षित नही हैं, क्योंकि बलात्कार के मामले में कोई कमी नहीं आ रही है, यहां ताजा मामला पश्चिम बंगाल के नादिया जिले का है, जहां एक शर्मशार करने वाली घटना सामने आयी है, यहां एक 20 साल के युवक ने 100 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप किया है।
इस संबंध में नदिया जिले के चकदह पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया गया है, ये घटना सोमवार की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी का नाम अर्घा बिसवास उर्फ अभिजीत है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक गंगाप्रसादपुर का रहने वाला है, पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया है, जबकि पीड़िता महिला को पुलिस ने मेडिकल के बाद रवाना कर दिया, उसे पीड़ित महिला के परिजनों ने रंगे हाथों पकड़ा था।
ये बंगाल में रेप की दूसरी वारदात है, इससे पहले पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में जमीनी विवाद के चलते एक आदिवासी महिला के रिश्तेदारों ने उसके साथ दुष्कर्म करने के साथ पिटाई करने का मामला सामने आया था।
उस महिला ने बताया था कि, आरोपी ने महिला को जमीन का विवाद सुलझाने के लिए बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया, इसके अलावा महिला ने ये भी बताया कि, आरोपी के साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था हालांकि उसने महिला के साथ कुछ नहीं किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.