श्रीदेवी के घर के बाहर ऐसे चल रही है उनके आने की तैयारी 

पारुल पाण्डेय| Navpravah.com 

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन से उनके परिवार, फिल्‍म इंडस्‍ट्री और फैंस सदमे में हैं. 50 साल से फिल्म इंडस्ट्री में शानदार अदाकारी से लोगों का मनोरंजन कर रही एक्ट्रेस अब लोगों के बीच नहीं हैं। मुंबई में फैंस श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के इंतजार में उनके घर के बाहर भारी तादाद में खड़े हैं। अंतिम दर्शन के लिए पार्थ‍िव शरीर को एक्ट्रेस के मुंबई में स्थि‍त पुराने बंगले ‘भाग्य बंगला’ पर लाया जाएगा।  श्रीदेवी का पार्थिव जिस बंगले में रखा जाएगा उस जगह का मुआयना करने पर यह बात सामने आई कि दुबई में श्रीदेवी की बॉडी रिलीज कर दिया गया है।  मंगलवार को शाम या रात तक मुंबई पहुंचने की संभावना है। 

आपको बता दें कि बंगले में अंतिम दर्शन की तैयारी शुरू हैं। सफेद कपड़े से पूरे बंगले को घेरा गया है। श्रीदेवी के आखिरी दर्शन के लिए उनके दोस्त, परिवारवाले, फ़िल्म और राजनितिक जगत से जुड़े लोगों शामि‍ल होंगे।  श्रीदेवी का पार्थिव शरीर आज देर रात तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद है। बंगले में बड़े पैमाने पर कुर्सियां लाई गई हैं। बंगले को चारों ओर से कवर किया गया है। बाहर मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं. बंगले का गेट बंद है। खबर है कि श्रीदेवी की बेटियां अभी अनिल कपूर के घर में हैं। वहीं पिता बोनी कपूर को सपोर्ट देने के लिए एक्‍टर अर्जुन कपूर भी मंगलवार सुबह दुबई के लिए रवाना हो गए हैं।   
श्रीदेवी के बंगले के बाहर लगी फैंस की भीड़ लगी है। फैन्स घंटों से अभिनेत्री के अंतिम दर्शन का इंतज़ार कर रहे हैं। बंगले के बाहर मीडिया का भी जमावड़ा लगा हुआ है। मुंबई ही नहीं देश के कई हिस्‍सों से फैंस श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे हैं। श्रीदेवी के निधन की खबर के बाद से ही एक्‍टर अनि‍ल कपूर के घर सेलिब्रेटीज का आना जाना लगा हुआ है। अनिल के घर के बाहर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। घर के बाहर तैनात पुलिस सुरक्षा। 

 
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.