सुशासन बाबू बनें नए जेडीयू अध्यक्ष

Bureau@navpravah.com

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय परिषद की आज हुई बैठक में पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई। बिहार के मुख्यमंत्री और शरद यादव के करीबी नितीश कुमार को अध्यक्ष के रूप में चुन लिया गया। हालाँकि बात एक से अधिक पद को लेकर भी चल रही थी और आशंका जताई जा रही थी कि सम्भवतः कोई और पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाए, लेकिन सभी सदस्यों ने नितीश पर ही भरोसा जताया।

आज दिल्ली में जेडीयू के शीर्ष नेतृत्व ने आज नेशनल काउंसलिंग की मीटिंग में नितीश कुमार को नया अध्यक्ष चुन लिया है। इस परिवर्तन के साथ ही शरद यादव के 10 साल के कार्यकाल का अंत हो गया। दरअसल इस बार शरद यादव खुद अध्यक्ष पद को स्वीकार नहीं कर रहे थे। उन्होंने एक बाद फिर से अध्यक्ष बनने से इंकार कर दिया था। और उन्होंने इस ज़िम्मेदारी के लिए नीतीश का नाम भी सुझाया था।

पिछली बार जब शरद यादव अध्यक्ष बनें थे तभी उनकी पार्टी की नियमावली में बदलाव करना पड़ा था, क्योंकि पार्टी की नियमावली के मुताबिक़ कोई भी व्यक्ति पार्टी का दो बार से अधिक अध्यक्ष नहीं बन सकता।इसलिए इस बार यादव ने खुद ही इस पद से हटने की बात कह चुके थे। हालाँकि नितीश को बतौर अध्यक्ष चुनने में किसी को भी दिक्कत नहीं थी। जेडीयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने भी नीतीश कुमार को इस पद के लिए सर्वथा उपयुक्त बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.