नरेंद्र मोदी के शब्द खोकले हैं, वो जो कहते हैं, वो करते नहीं -राहुल गांधी

राहुल गांधी ने फिर साधा पीएम मोदी पर निशाना

राजेश सोनी | Navpravah.com 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज विधानसभा चुनाव प्रचार करने के लिए कर्नाटक के बेल्लारी पहुंचे। उन्होंने बेल्लारी में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के शब्द खोकले हैं, वो जो कहते हैं, वो करते नहीं। 

राहुल गाँधी ने आगे पीएम मोदी पर वादा खिलाफी का आरोप भी लगाया है। उन्होंने पीएम पर आरोप लगाया कि वह झूठे वादे करते हैं, झूठे सपने दिखाते हैं। राहुल ने कहा कि भाजपा पर भरोसा करके आपको कुछ नहीं मिलने वाला है। कांग्रेस पार्टी जो कहती है, वो करती है। 

गौरतलब है कि हाल ही में दिए गए पीएम मोदी के सम्बोधन को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने निशाना साधा था। राहुल ने निशाना साधते हुए कहा था कि मोदी जी भूल गए हैं कि वो पीएम हैं, विपक्ष के नेता नहीं। वो कांग्रेस की बात कर रहे हैं, ठीक है। लेकिन, ये उसकी जगह नहीं है, आप पब्लिक मीटिंग में कीजिए। मगर यहां तो आपको देश को जवाब देना है। यहां आपको देश से सवाल नहीं पूछने हैं, यहां जवाब देना है। मोदी जी सदन में एक घंटे से ज्यादा वक्त तक बोले। लेकिन, राफेल डील, किसान और युवाओं को रोजगार के मुद्दे पर एक शब्द भी नहीं कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.