मक्का में भगदड़ से 717 लोगों की मौत, 850 से अधिक घायल

न्यूज़ डेस्क@नवप्रवाह.कॉम,

हज के दूसरे दिन मक्का शहर के मीना में शैतान को पत्थर मारने के समय मची भगदड़ में अब तक 717 लोगों की मौत हो गई है और तकरीबन 850 लोगों के घायल होने की खबर है।

सिविल डिफेन्स अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ हज के दूसरे दिन मक्का शहर से कुछ दूरी पर बसे मीना में शैतान को कंकड़ मारने के दौरान हाजियों के बीच भगदड़ मच गई। जिसकी वजह से यह भारी दुर्घटना घटी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 4000 लोगों को राहत कार्य में लगाया गया है। इसके अलावा सैकड़ों इमरजेंसी यूनिट भी राहत कार्य में तैनात हैं।

सूत्रों की मानें तो मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। लेकिन खबर लिखे जाने तक 717 लोगों के मौत की पुष्टि हुई थी।

बता दें कि मक्का में इसी महीने एक क्रेन दुर्घटना में 107 लोगों की मौत हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.