मप्र: ‘नरसिंहपुर में ट्रक पलटने से घर लौट रहे 5 मजदूरों की मौत’

न्यूज़ अपडेट |Navpravah Desk

मध्य प्रदेश | MP के नरसिंहपुर एक बड़ी दर्दनाक ख़बर आई है, जहाँ हैदराबाद से यूपी लौट रहे पांच मजदूरों की ट्रक पलटने से गई जान चली गई।

आज देर रात मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में आम से भरा ट्रक पलटने से 5 मज़दूरों की मृत्यु हो गई, जबकि अन्य 13 मज़दूर गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। ये मज़दूर हैदराबाद से आम के ट्रक में छिपकर उत्तर प्रदेश के झांसी अपने घरों को जा रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लॉकडाउन के चलते परिवहन की व्यवस्था न होने की वजह से ये मजदूर आम के ट्रक में छिपकर हैदराबाद से झांसी जा रहे थे। तभी नरसिंहपुर जिले के पाठा गांव के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और इस हादसे में इन पांच मज़दूरों की जान चली गई। हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए जबलपुर रेफ़र किया गया है। अन्य 11 घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

गौरतलब है कि, घायल मज़दूरों में से एक को कुछ दिन से सर्दी खांसी की परेशानी थी जिसके चलते मृतकों सहित सभी के कोरोना सैम्पल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

घटना की जानकारी लगते ही जिले के कलेक्टर एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कलेक्टर ने इस घटना में पांच मज़दूरों की मौत की पुष्टि की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.