सुब्रमण्यम स्वामी ने राज्यसभा में पेश किया गौरक्षा बिल, गौ हत्या पर मांगी फांसी की सजा 

गौ रक्षा बिल पर बोले सुब्रमण्यम स्वामी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने शुक्रवार को राज्यसभा में गौरक्षा सरंक्षण बिल 2017 पेश करते हुए गौ हत्यारों पर फांसी की सजा की मांग की है। राज्य सभा में बिल पेश करते हुए स्वामी ने मुग़ल शासक बहादुर शाह जफर का उदहारण देते हुए कहा कि शाह के शासन कल में गौ हत्या पर प्रतिबंद था। अंग्रेजों के आने के बाद गौ हत्या का चलन बढ़ा है। 

स्वामी ने सदन को बताया कि आधुनिक विज्ञान में यह बात साबित हो चुकी है कि गाय से मिलने वाले उत्पादों के कई वैज्ञानिक पहलू हैं। उन्होंने कहा कि गौमूत्र का इस्तेमाल दवा बनाने में होता है। अमेरिका ने इसके लिए पेटेंट भी हासिल कर लिया है, जबकि हमारे ऋषिमुनियों ने हजारों साल पहले ही इस बारे में बताया था। 

बिल को पेश करते हुए स्वामी ने मांग की कि हमें हमारे देश के हर एक गांव में गौशाला की स्थापना करने की जरूरत है। उन्होंने गौ तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी सजी की मांग की है। सजा में स्वामी ने गौ तस्करों के खिलाफ फांसी की सजा की मांग की है। वहीं कांग्रेस के तेलंगाना से सांसद आनंद भास्कर ने सुब्रमण्यम स्वामी पर तंज कसा है। उन्होंने स्वामी को जवाब देते हुए कहा कि हमें गाय की सुरक्षा और सेहत पर जरूर ध्यान देना चाहिए। लेकिन, गाय को हमें राजनितिक पशु नहीं बनाना चाहिए। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.