कांग्रेस ने अरुण जेटली को बताया झूठों का सरदार

कांग्रेस ने अरुण जेटली को कहा झूठों का सरदार

राजेश सोनी | Navpravah.com 
 
सीबीआई अदालत का फैसला आने के बाद से ही भाजपा और कांग्रेस पार्टी में जुबानी जंग चालू हो गई है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस जुबानी जंग की शुरुआत की।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 2G स्पेक्ट्रम घोटाला किया था। इस बयान के बाद ही कांग्रेस प्रवक्ता ने जेटली को झूठों का सरदार कहकर संबोधित किया है। 
 
आज सुबह जैसे ही सीबीआई की विशेष अदालत ने 2G स्पेक्ट्रम घोटाले पर सभी आरोपी को रिहा करने का फैसला किया, वैसे ही राजनीतिक गलियारों में सभी पार्टी अपने आप को ही भ्रष्ट न होने के प्रमाण देने लगे हैं। 2G फैसला आने के बाद आज सबसे पहले देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली मीडिया के सामने आये और कहा कि कांग्रेस पार्टी का 2011 के 2G स्पेक्ट्रम घोटाले में अवैध तरीके से लाइसेंस आवंटन कर भ्रष्टाचार करने में अहम योगदान है। उन्होंने आगे कहा कि उच्च न्यायालय ने इस आवंटन प्रक्रिया को गलत ठहराया है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कस्ते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता इस फैसले को तमगा मानकर खुश हो रहे हैं।
 
अरुण जेटली के इस बयान से कांग्रेस पार्टी तिलमिला गई और जेटली के बयान का उत्तर देने के लिए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला मीडिया के सामने आए हैं। सुरजेवाला ने जेटली और भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि अरुण जेटली झूठों के सरदार हैं। उन्होंने आगे कहा कि झूठ के काले बदल छंट गए हैं और सत्य की जीत हुई है। मोदी, विनोद राय और भाजपा की रची हुई साजिश आज दुनिया के सामने आ गई है।  
   

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.