फ़ेसबुक पर विदेशी लड़की बनकर लगाते थे चूना, 5 नाइजीरियन समेत 7 गिरफ़्तार

  • फ़ेसबुक की मुहब्बत पड़ी महँगी।
  • लपेटे गए ५ नाइजीरियन समेत ७ नटवरलाल। 
  • गोरी विदेशी लड़कियों की प्रोफ़ाइल पिक्चर लगाते थे नौजवान लड़कों को चूना।
न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेट्वर्क 
 
फ़ेसबुक पर अगर किसी गोरी मेम की मुहब्बत में गोते लगा रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। फ़ेसबुक पर गोरी विदेशी लड़कियों की फ़ोटो लगाकर नौजवान लड़कों को चूना लगाने वालों का एक रैकेट पुलिस के हत्थे चढ़ा है। फरीदाबाद पुलिस ने एक ऐसे विदेशी गिरोह का पर्दाफाश किया, जिसके सदस्य फेसबुक पर विदेशी लड़की बनकर पहले लड़कों को फंसाते थे। फिर कीमती गिफ्ट भेजने की बात कह पैसे ठगते थे।
पुलिस ने इस गिरोह के शिकार हुए एक शख्स की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत पांच नाइजीरियन और दो भारतीय युवकों को गिरफ़्त में ले लिया है।
इस मामले में एसीपी धारणा यादव ने बताया कि ये लोग फेसबुक पर लोगों को बेवकूफ बनाया करते थे और उनसे पैसे ठग लिया करते थे। ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद में तब सामने आया, जब एक व्यक्ति को फेसबुक पर विदेशी महिला का फ्रेंड रिक्वेस्ट आया।
जानकारी के मुताबिक़, व्यक्ति ने रिक्वेस्ट स्वीकार कर लिया। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत होने लगी, फिर विदेशी लड़की ने कहा कि वह उससे प्यार करने लगी है और उसे एक गिफ्ट भेज रही है। शख्स खुश हो गया और उसके झाँसे में आ गया।
इसके बाद शख्स के पास कथित तौर पर एयरपोर्ट अधिकारियों का फोन आया, जिसने कहा कि उसका एक पार्सल आया है लेकिन और उसे गिफ्ट लेने के लिए अकाउंट में कुछ पैसे जमा कराने होंगे। शख्स ने पैसे जमा करा दिए। उसके बाद विदेशी लड़की ने उससे बातचीत करनी बंद कर दी।
कुछ दिन बाद जब शख्स ने ठगा हुआ महसूस किया, तो पुलिस थाने में शिकायत दर्ज़ किया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत पांच नाइजीरियन और दो भारतीयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार नाइजीरियन युवक लड़की बनकर फेसबुक पर फ्रेंड बनते थे और गिरफ्तार दोनों भारतीय एयरपोर्ट अधिकारी बनकर अकाउंट में पैसे डलवाते थे। बाद में सभी उन रुपयों को बांट लिया करते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.