गणेश प्रसाद शर्मा की चौंकाने वाली जीत से संगठन में नई दिशा की उम्मीद

यूपी ब्यूरो | navpravah.com

गोरखपुर | आज राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ के नवीन जिला कार्यकारिणी चुनाव प्रतिस्पर्धा की घोषणा में नए जिलाध्यक्ष की घोषणा जिला मुख्यालय में किया गया। घोषणा मे नया जिला अध्यक्ष के रूप में श्री गणेश प्रसाद शर्मा प्रबंधक समर्पण एजुकेशन एकेडमी को नया जिलाध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति के साथ स्वीकार किया गया।

निर्वाचन में कई ज़िले और ब्लाकों के ब्लॉक अध्यक्ष के साथ सैकड़ों प्रबंधक उपस्थित हुए। पर्यवेक्षक टीम में राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय अशोक मिश्रा और प्रदेश कार्यालय प्रभारी माननीय विनोद चौधरी भी उपस्थित रहे। साथ ही प्रदेश कोषाध्यक्ष अमरेन्द्र किशोर पूरी जी, प्रदेश जनसंपर्क मंत्री श्री दिनेश पाण्डे जी, प्रदेश महामंत्री विनीत मिश्रा जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य परमहंस सिंह जी उपस्थित रहे।

आए हुए सभी प्रबंधक साथियों ने नए जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम में कृष्णा कुमार मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव, सर्वेश त्रिपाठी, अनवर अली अंसारी, गुनाग़र जी, अमजद अहमद , अरुण रावत, उमेश चौधरी, राजकुमार शर्मा, संतोष जयसवाल, आकिब अन्सारी, जितेंद्र यादव, विरेंद्र सिंह, धनपत विश्वकर्मा सहित सैकड़ों प्रबंधक आज के कार्यक्रम में उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी शिवांश त्रिपाठी ने किया।कार्यक्रम का समापन पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर विनीत मिश्र जी द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.