भारत में राफेल के आने पर उड़ी पाकिस्तान की नींद, करने लगा…

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेट्वर्क

भारत में राफेल आने की खबरों के बाद से ही पाकिस्तानियों में राफेल के प्रति उत्सुकता बढ़ गई थी। 29 जुलाई की सुबह 10 बजे से ही पाकिस्तान में राफेल ट्रेंड करने लगा।

शाम तक यह टॉप ट्रेंड में आ गया। सिंध हो या ब्लूचिस्तान या फिर खैबर पख्तूनवा, पूरे पाकिस्तान में राफेल की धमक दिखने लगी। गूगल ट्रेंड के मुताबिक पाकिस्तान में बुधवार को rafale aircraft price, world best fighter jet, what is rafale और ambala सर्च किया जा रहा था।

बता दें सुखोई विमानों की निगहबानी में पांच आसमान को चीरते हुए जोरदार गर्जना के साथ आगे बढ़ रहे राफेल अंबाला एयरबेस पर उतरे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खुद ट्वीट कर कहा कि बर्ड्स(विमान) सुरक्षित लैंड कर गए हैं।

एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। भारत ने वायुसेना के लिए 36 राफेल विमान खरीदने के लिए चार साल पहले फ्रांस के साथ 59 हजार करोड़ रुपये का करार किया था।

पाकिस्तान में राफेल के बारे में जानने के लिए ऐसी होड़ मची कि गूगल सर्च में यह ट्रेंड करने लगा। पाकिस्तान में कोई राफेल की कीमत जानने के लिए तो कोई दुनिया का सबसे अच्छा फाइटर जेट सर्च करने में जुटा था। कुछ पाकिस्तानी अंबाला खोज रहे थे।

वायुसेना को नई ताकत देने वाले लड़ाकू विमान राफेल ने भारतीय सरजमीं पर लैंड किया तो अंबाला से इस्लामाबाद तक इसकी गूंज सुनाई देने लगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.