Delhi Election 2020 LIVE: अरविंद केजरीवाल ने दी अमित शाह को बहस की चुनौती

नई दिल्ली. दिल्ली के शाहीन बाग में गोली चलाने वाले शख्स कपिल बैंसला पर पुलिस के खुलासे के बाद आम आदमी पार्टी (आप) आगबबूला हो गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह को चुनौती दी है कि वह अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करें। उनके मुख्यमंत्री के पद के चेहरे से बहस करने को तैयार हैं।

बता दें कि मंगलवार को केजरीवाल ने कहा था कि भाजपा बुधवार को 1 बजे तक सीएम प्रत्याशी घोषित करें वह बहस के लिए तैयार हैं। अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा कि अमित शाह जी कहते हैं कि वह मुख्यमंत्री बनाएंगे। इसलिए हम अमित शाह से बहस करने को तैयार हैं। वह आएं और बताएं कि आप ने दिल्ली के लिए क्या किया है।

शाहीन बाग से भाजपा को फायदा

चुनाव प्रचार के बीच शाहीन बाग में फायरिंग करने वाले कपिल को लेकर दिल्ली की राजनीति गरमा गई है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया है कि कपिल का AAP से रिश्ता है तो अरविंद केजरीवाल ने इसे भाजपा की साजिश बताया है। इसी के साथ शाहीन बाग को लेकर कहा कि इससे सबसे ज्यादा फायदा तो भाजपा को हो रहा है। शाहीन बाग के अलावा उनके पास पूरे चुनाव में कोई मुद्दा नहीं है।

इसी के साथ अरविंद केजरीवाल ने अपने बयान में कहा- ‘भाजपा दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल कर रही है। अगर वह AAP से जुड़ा है तो भी उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। यह सब चुनाव के दौरान भाजपा की राजनीति है।’

कपिल AAP का सदस्य: जावड़ेकर

मंगलवार शाम को शाहीन बाग में गोली चलाने वाले युवक कपिल की तस्वीरें आम आदमी पार्टी नेताओं के साथ सामने आने पर केंद्रीय मंत्री और दिल्ली के चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने अरविंद केजरीवाल को घेरा था। उन्होंने कहा था कि इस मुद्दे पर AAP बेनाकाब हुई है। AAP के सदस्य ने जिसने पिछले साल AAP जॉइन किया था, उसने शाहीन बाग में इसलिए गोली चलाई क्योंकि ये उनकी साज़िश थी ताकि यहां तनाव बढ़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.