दूध में ये चीज़ डालकर पिएँ, होंगे चमत्कारी फायदे

milk and dry fruits
milk and dry fruits

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

शरीर के लिए दूध का सेवन फायदेमंद रहता है, इससे शरीर को ताकत मिलती है और आप शारीरिक तौर पर भी फिट रहते हैं, लेकिन बात अगर पुरुषों की हो तो उनके लिए दूध मसल्स और हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद रहता है।

अगर दूध के साथ अखरोट को मिला दिया जाए, तो इसकी शक्ति दोगुनी हो जाती है। अमेरिका जर्नल ऑफ फिजियोलॉजी की रिसर्च के अनुसार, दूध में मौजूद प्रोटीन बॉडी में आसानी से घुल जाते हैं। दूध में अखरोट का पेस्ट मिलाकर पीने के भी कई फायदे होते हैं, अखरोट वाले दूध में मुनक्का, बादाम और केसर मिलाकर पीने से पुरुषों की कमजोरी दूर होती है।

अखरोट को रात में पानी में भिगो दें, सुबह इसे पीसकर दूध में मिला लें। अच्छी तरह से उबल जाने पर आंच से उतार लें, इसे गुनगुना कर पिएं, इसे पीने से मसल्स मजबूत होती हैं। सिक्स पैक एब्स बनाने में यह ड्रिंक फायदेमंद है।

किशमिश खाना सभी के लिए फायदेमंद है, लेकिन पुरुष अगर किशमिश खाकर गुनगुना पानी पीते हैं, तो उनकी हेल्थ को कई फायदे होते हैैं। रोज किशमिश को पानी में भिगोकर रात भर रखा रहने दें, इसे सुबह खाली पेट खाने से भी पुरुषों की हेल्थ को कई फायदे होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.