सपा नेता की गोली मारकर हत्या, 2 महीने पहले भी हुआ था हमला

क्राइम डेस्क. Samajwadi Party के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य के बेटे जितेंद्र यादव की सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में जितेंद्र का एक साथी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

बताया जा रहा है दो महीने पहले भी जितेंद्र यादव पर जानलेवा हमला हुआ था, उस वक्त वह बच निकला था। सोमवार को पुरंदरपुर के महुअवा महुअई चौराहे पर जितेंद्र को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। चार गोली लगने से घायल हुए जितेंद्र ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल उसके साथी का इलाज चल रहा है।

बता दें मृतक जितेंद्र को दो महीने पहले भी अज्ञात बदमाशों ने तीन गोलियां मारी थीं। लेकिन इस हमले में वह बच गया था। दो महिने में दो बार एक ही व्यक्ति को गोली मारने से पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। फिलहाल मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.