कोरोना वाइरस की चपेट से बाहर हैं दुनिया के ये देश

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेट्वर्क 
दुनिया के कुल 188 देश अब तक कोरोना वाइरस की चपेट में आ चुके हैं। कई देशों ने तो कोरोना वायरस को खत्म करने का दावा किया था, लेकिन कुछ ही हफ्तों के बाद कोरोना वायरस ने एक बार फिर से वापसी कर ली। आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि क्या दुनिया का कोई ऐसा देश है, जहाँ कोरोना वाइरस नहीं पहुंचा है?
तो आइए जानते हैं उन देशों के बारे में, जहाँ कोरोना अभी तक पहुँच ही नहीं पाया है।
किरिबाती- प्रशांत महासागर में स्थित ये एक द्वीप देश है। यहां कि आबादी सिर्फ 122000 है।
मार्शल आईलैंड- ये देश, प्रशांत महासागर के मध्य में है। यहां सिर्फ 62 हजार लोग रहते हैं।
माइक्रोनेशिया- ये देश पश्चिमी प्रशांत महासागर में 2700 किलोमीटर में फैला है। यहां करीब 600 द्वीप हैं। यहां करीब 1 लाख लोग रहते हैं।
नॉरू– ये देश ऑस्ट्रेलिया के उत्तर पूर्व में है। यहां की आबादी 12 हजार है।
उत्तर कोरिया- यहां से कोई खबरें नहीं आती है। यहां कोरोना है या नहीं इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। किम के तानाशाही शासन के चलते उत्तर कोरिया दुनिया के बाकी हिस्सों से कटा हुआ है।
पलाउ- ये प्रशांत महासागर में छोटा सा देश है। यहां की आबादी सिर्फ 17 हज़ार है।
समोवा- ये हवाई द्वीप और न्यूजीलैंड के बीच में स्थित है।

सोलोमन आइलैंड- ओशिआनिया क्षेत्र में स्थित सोलोमन आईलैंड 6 बड़े द्वीपों और 900 छोटे द्वीपों को मिलाकर बना है। यहां की आबादी 652,858 है।
टोंगा- दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीपमंडल है, जिसमें 169 द्वीप हैं।
तुर्कमेनिस्तान- मध्य एशिया का देश तुर्कमेनिस्तान 1991 में सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना था। यहां की आबादी 59 लाख के करीब है।
तुवालू- ये हवाई द्वीप और ऑस्ट्रेलिया के रास्ते में स्थित देश है। यहां की आबादी 11,508 है।
वानूआतू– वानूआतू प्रशांत क्षेत्र का एक देश है। यहां की आबादी 292,680 है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.