आम बजट 2018: वित्त मंत्री अरुण जेटली पेश कर रहे हैं बजट, जानिए अब तक की अहम बातें

वित्त मंत्री अरुण जेटली आम बजट पेश करते हुए

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

संसद में वित्त मंत्री अरुण जेटली बजट पेश कर रहे हैं। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि देश में शिक्षा का स्तर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता अब भी सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। उन्होंने  आदिवासियों के लिए एकलव्य स्कूल बनाने का प्रस्ताव रखा। 

स्वास्थ्य क्षेत्र पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना हर भारतीय के लिए है। जो गरीबों को हेल्थ से संबंधित समस्याओं से लड़ने में कारगर साबित होगा। स्वास्थ्य के लिए 1.5 लाख अयोग्य सेंटर खोले जायेंगे। गरीबों को 5 लाख स्वास्थ्य बीमा हर साल सरकार देगी। हेल्थ वेलनेस सेंटर के लिए 12 सौ करोड़ रुपये दिए जायेंगे। 10 करोड़ परिवारों को 5 रुपयों की बीमा योजना का लाभ मिलेगा।  

कुछ महत्तवपूर्ण फैसले

४ करोड़ गरीब घरों को बिजली कनेक्शन।
2022 तक हर गरीब के पास अपना घर होगा। 
देश की 40% को सरकारी हेल्थ बीमा।
पशुपालन को भी किसान क्रेडिट मिलेगा।
शहरी क्षेत्रों में 37 लाख नए मकान बनाएंगे। 
तीन सदस्यीय क्षेत्रों में 1 मेडिकल कॉलेज होगा।
24 नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे। 
नमामी गंगे के तहत 187 प्रोजेक्ट चल रहे हैं। 
150 जिलों को सरकार विकसित करेगी।
नमामी गंगे के तहत 47 योजनाएं पूरी हुई।
मुद्रा योजना में 3 लाख करोड़ का लक्ष्य। 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.