‘हे राम हमने गांधी को मार दिया’ का First Look रिलीज

'हे राम हमने गाँधी को मार दिया' का फर्स्ट लुक रिलीज़


एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आज महात्मा गांधी की 70वीं पुण्यतिथि है और इस मौके पर फिल्म डायरेक्टर नईम ए. सिद्दीकी की फिल्म ‘हे राम हमने गांधी को मार दिया’ का फर्स्ट लुक दर्शकों के सामने जारी किया गया है। फिल्म में गांधीजी के हत्यारों और विचारधारा के बारे में जानकारी दी गई है। 30 जनवरी, 1948 को नाथूराम गोडसे ने दिल्ली में गोली मारकर महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी। फिल्म का विषय इसी घटना पर आधारित है।

फिल्म के राइटर-डायरेक्टर नईम बताते हैं, “मैं अपने दोस्तों के साथ 2 अक्टूबर, 2017 को गांधीजी के जन्म दिवस को अहिंसा दिवस के रूप में मना रहा था। उसी रात हमने टीवी पर देखा कि 2 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मना रहा है।

तब इस बात ने हमें बहुत प्रभावित किया और प्रेरित किया कि 2018 (गांधीजी की 150वीं जयंती भी है) तो इसलिए कुछ अच्छा और बड़ा किया जाए। तब हमने गांधीजी की विचारधारा पर फिल्म बनाने का फैसला किया। ‘हे राम हमने गांधी को मार दिया’ फिल्म में गांधीजी की अहिंसा और सहिष्णुता सभी से प्रेम की विचारधारा कितनी जरूरी है। बलिदान क्या होता है, यह सब दिखाने की कोशिश की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.