पूजा के बहाने रेप करने वाला भोंदू बाबा हुआ ‎गिरफ्तार

क्राइम डेस्क. पुणे में पु‎लिस ने पूजा करवाने के बहाने रेप करने वाले आरोपी भोंदू बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, इस भोंदू बाबा ने घर में छिपे खजाने को खोजने के लिए अनुष्ठान के बहाने एक ही परिवार की 5 बहनों रेप किया। ‎जिसमें चार लड़‎किया नाबालिग थीं। इनमें सभी की उम्र 10 से 19 साल क बीच है। इतना ही नहीं, बाबा ने पीड़िताओं में से एक के साथ तो नकली शादी भी की। इसके साथ ही बाबा ने दुष्कर्म के बारे में किसी को बताने पर उनके माता-पिता को जान से मारने की धमकी भी दी।

हालां‎कि इस वारदात को बहन जनवरी और फरवरी 2019 के बीच अंजाम ‎दिया गया है। रायगढ़ के राहो के रहने वाले सोमनाथ की उम्र 30 साल है, पीड़ित परिवार के उसका आना जाना पहले से था। उसने शिकायतकर्ता से कहा कि इन लोगों के घर में किसी ने काला जादू कर दिया। जिसे हटाने के लिए अनुष्ठान करना होगा, इस अनुष्ठान से उसके घर में कहीं काला धन भी गढ़ा है जो मिल सकता है। इस पूजा के लिए वह कई बार उन लोगों के घर भी रुक जाता था। पूजा के लिए उसने लड़कियों से कपड़े उतारकर पूजा करने के लिए कह रखा था। इसके बाद पांच लड़कियों में से एक के गायब होने पर उसकी मां ने पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद उसकी तलाश जारी कर दी गई।

लड़की से बात होने पर पुलिस को पता चला की लड़की ने अपनी मर्जी से सोमनाथ से शादी कर ली है। लड़की से पुछताछ से पता चला कि सोमनाथ उसके साथ ज़बरन शारीरिक संबंध बनाता था। जब बाकी लड़कियों से इस बारे में पुछा गया तो पता चला की वह सभी के साथ ऐसा ही करता था। ‎फिलहाल आरोपी को भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.