आज रात अपनी चांदनी को ज़रूर दिखाएं चाँद, 68 साल बाद चाँद नज़र आएगा इस रूप में

अनुज हनुमत,

आप अगर चांद की खूबसूरती के दीवाने हैं, तो आज चाँद का दीदार करने से बिल्कुल न चूंके। चाँद की खूबसूरती का अंदाज़ा तो इसी बात से लगा सकते हैं कि जब भी सुंदरता का ज़िक्र होता है, तो चांद को ही याद किया जाता है। आज चांद की खूबसूरती में चार चांद लगने वाले हैं, क्योंकि आज चांद होगा ज़्यादा बड़ा, ज़्यादा चमकीला यानी चांद की चांदनी और भी खूबसूरत होगी।

आपको बता दें कि आज दिखने वाला चाँद 14 फीसदी बड़ा और 30 फीसदी ज़्यादा चमकदार होगा और ऐसा इसलिए क्योंकि इस वक़्त चांद पृथ्वी के सबसे क़रीब होगा। आमतौर पर चांद और पृथ्वी के बीच का फ़ासला करीब 3 लाख 84 हज़ार किमी होता है। लेकिन सोमवार को ये फासला सिर्फ़ 3 लाख 55 हज़ार किमी ही होगा। जिससे चांद की काफी बड़ा दिखेगा।

दरअसल इसके लिए दो परिस्थितियां होनी ज़रूरी हैं। पहली परिस्थिति- पृथ्वी के चक्कर लगाते हुए चांद की कक्षा को दो हिस्सों में बंट गया है। एक पेरिजी और दूसरी आपॉजी। आपॉजी में रहते हुए चांद पृथ्वी से सबसे दूर होता है और पेरिजी में होते हुए सबसे करीब।

दूसरी परिस्थिति- चांद, सूर्य और पृथ्वी के एक कतार में आने की। लेकिन इस कतार में पृथ्वी का चांद और सूर्य के बीच होना ज़रूरी है। यानि जब सूरज और चांद एक कतार में पृथ्वी के इर्द-गिर्द आ जाते हैं और चांद अपनी कक्षा के उत्तरी गोलार्ध पेरिजी में प्रवेश करता है तो होता है- सुपरमून।

आपको बता दें कि इस बार का सुपरमून दूसरे सुपरमून्स के मुक़ाबले पृथ्वी के ज़्यादा क़रीब होगा। ये मौक़ा 68 साल बाद मिल रहा है। पिछली बार 26 जनवरी 1948 को चांद पृथ्वी के इतने क़रीब आया था और उसके बाद अब। और अगली बार 25 नवंबर 2034 को चांद पृथ्वी के इतना क़रीब आ पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.