झारखण्ड: मरीज़ों की संख्या में बढ़ोत्तरी से टेंशन में सरकार

मरीज़ों की संख्या में बढ़ोत्तरी से टेंशन में सरकार
Jharkhand: मरीज़ों की संख्या में बढ़ोत्तरी से टेंशन में सरकार

अभिषेक कुमार झा | navpravah.com

झारखण्ड में भी अब कोरोना संक्रमितों की संख्या में इज़ाफ़ा देखा जा रहा है। प्रदेश में शुक्रवार को एक ही दिन में २२ नए मरीज मिलने से प्रशासन सकते में आ गया है। इनमें से 20 गढ़वा ज़िले से हैं, जबकि 2 कोडरमा से हैं। ऐसा राज्य में पहली बार हुआ है कि एक साथ इतने मरीज मिले हैं। इससे पहले 20 मरीज 7 मई को मिले थे।

प्रदेश में शुक्रवार को 22 नए मरीज़ों के मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के प्रधान डॉ० नितिन मदन कुलकर्णी ने की है। नए मरीज़ों को मिलने के साथ ही राज्य में कोरोना मरीज़ों का आंकड़ा 154 पहुँच गया है। वहीं, गढ़वा में कुल कोरोना मरीज़ों की संख्या 23 हो गयी है। इस तरह से ये जिला पूरे झारखंड में मरीज़ों के मिलने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। पहले स्थान पर रांची है, जहाँ कुल मरीज 93 मिले हैं।

कोडरमा के एक मरीज का जांच धनबाद के PMCH से हुई है, जबकि दूसरे मरीज की पुष्टि रिम्स में हुई है। गढ़वा में मिले मरीजो की जांच रिम्स में हुई है।इससे पहले 27 अप्रैल को 20 मरीजों की पुष्टि की गई थी, जिसमे सभी रांची के थे। उससे पहले 16 मरीज की पुष्टि 26 अप्रैल को हुई थी, जिनमे 13 रांची के थे, 1 जामताड़ा और २ गढ़वा के थे। गढ़वा में मात्र 15 दिनों में ३ से २३ मरीज हो गए हैं। गढ़वा में पहले मरीज की पुष्टि 22 अप्रैल को हुई थी। 26 अप्रैल को उसके 2 रिश्तेदार पॉजिटिव पाए गए थे। शुक्रवार को 20 मरीज मिलने के साथ गढ़वा के मरीजो की संख्या 23 हो गई।

अच्छी खबर ये है कि राज्य में आधे मरीज स्वस्थ हुए। राज्य में शुक्रवार को 22 नए मरीज मिलने के साथ ही 27 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जिसमें 22 रांची, 3 पलामू एवं 2 गढ़वा के हैं। इसके साथ ही राज्य में स्वस्थ हो चुके मरीज़ों की संख्या 77 है। 154 मरीज़ों में आधे मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

अब तक मिले मरीजो की स्थिति कुल 154-

राँची 93, गढ़वा 23, बोकारो 10, पलामू 8, हजारीबाग 3, धनबाद 2, गिरिडीह 1, सिमडेगा 2, कोडरमा 3, देवघर 4, जामताड़ा 2, गोड्डा 1, दुमका 2

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.