अब ‘निसारगा’ चक्रवात ढाएगा क़हर, महाराष्ट्र-गुजरात में रेड अलर्ट जारी

छाई है बदली
बादल
न्यूज़ डेस्क | navpravah.com
 
चक्रवाती तूफ़ान अम्फान के बाद अब एक और तूफ़ान ने देश में दस्तक दे दी है। ये तूफ़ान अरब सागर में बन रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाक़ों में निसारगा नामक चक्रवात के चलते रेड अलर्ट जारी किया है। 
 
चक्रवात का असर भी दिखाई देने लगा है। जानकारी के अनुसार, गुजरात के भावनगर में तेज़ बारिश हुई है। ग़ौरतलब है कि हाल ही में अम्फान ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल को भारी नुक़सान पहुँचाया था। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र और गुजरात में आने वाले चक्रवाती तूफ़ान को भी ख़तरनाक बताया गया और तटीय क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

आईएमडी ने बताया है कि कम दबाव वाला क्षेत्र आज सुबह में और कम हो गया। इस चक्रवाती तूफान के तीन जून की शाम या रात के दौरान उत्तरी महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात तट से टकराने की उम्मीद है।

इसके टकराने के साथ ही महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों में भारी बारिश संभावना है। मौसम विभाग ने एक जून के लिए केरल, कर्नाटक के तटीय इलाकों, गोवा और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने रविवार को पुष्टि की है कि अरब सागर और लक्ष्यद्वीप के बीच बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में तेजी ला सकता है।

मौसम विभाग ने चार जून तक एहतियातन मछुआरों को समुद्र किनारे जाने की सलाह दी है। मछुआरों को निर्देश दिया गया है कि अगर वे अरब सागर में गए हैं तो तत्काल प्रभाव से वापस लौट जाएँ।
आईएमडी के अहमदाबाद केंद्र ने स्पष्ट किया है कि समुद्र में चार जून तक स्थिति अत्यंत खराब रहने की संभावना है। 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.