लखनऊ: पहली बार पुरुष और महिलाओं ने साथ में पढ़ी ईद की नमाज़

प्रमुख संवाददाता,

उत्तर प्रदेश के ऐशबाग ईदगाह में आज ईद की नमाज़ बहुत ख़ास रही, क्योंकि आज यहां पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी एक साथ ईद की नमाज अदा की। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पहली बार इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की ओर से मौलाना खालिद फरंगी की पहल पर ऐशबाग ईदगाह में महिलाओं व पुरुषों ने एक साथ ईद की नमाज़ अदा की। हालांकि यहां महिला नमाजियों के लिए अलग से पर्दे की चहर दीवारी की व्यवस्था की गयी थी।

महिला नमाजियों की इमामत भी मौलाना खालिद रशीद फरंगी ने की। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक,  मौलाना ने बताया कि ईदगाह में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध नहीं था, लेकिन इससे पहले महिलाओं ने पुरुषों के साथ कभी भी नमाज अदा नहीं की। यह पहला मौका है, जब महिला पुरुषों ने एक साथ नमाज अदा की है।

ईद की नमाज़ के लिए आज ऐशबाग ईदगाह में प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और गवर्नर राम नाईक भी पहुंचे। उन्होंने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। जानकारी के मुताबिक करीब पांच लाख लोगों ने नमाज अदा की इसमें करीब पांच हजार महिलाएं शामिल हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.