व्हाइट हाउस के बाहर हुई गोलीबार से मचा हड़कम्प, हमलावर अस्पताल में भर्ती

ब्यूरो

अमेरिकी राष्ट्रपति निवास व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी से कल हड़कंप मच गया। गोली चलाने वाले शख्स को सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग कर जख्मी कर दिया है। वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी से अफरातफरी मच गई। करीब 20 साल का एक शख्स व्हाइट हाउस के बाहर मुख्य चेकपोस्ट पर पहुंचा और गोली चला दी। यूएस सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने तुरंत जवाबी फायरिंग कर हमलावर को ज़ख़्मी कर दिया। बुरी तरह घायल हमलावर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत गंभीर है।

गोलीबारी की घटना व्हाइट हाउस के बाहर 17TH और E स्ट्रीट के पास उस सिक्योरिटी चेक प्वाइंट पर हुई, जहाँ से व्हाइट हाउस के साउथ लॉन का मुख्य गेट है। व्हाइट हाउस के साउथ लॉन परिसर में ही राष्ट्रपति ओबामा अपने परिवार के साथ रहते हैं और यहीं उनका दफ्तर भी है।

जिस वक्त गोलीबारी हुई, उस वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा मैरीलैंड में गोल्फ खेल रहे थे। उपराष्ट्रपति बाइडेन व्हाइट हाउस में ही थे। गोलीबारी के बाद कुछ देर के लिए व्हाइट हाउस को बंद कर दिया गया लेकिन अब उसे दोबारा खोल दिया गया है। गोलीबारी के बाद यूएस सीक्रेट एजेंट्स तुरंत उन्हें सुरक्षित जगह पर ले गए।

गोलीबारी की घटना के बाद व्हाइट हाउस के इर्द गिर्द चौकसी और बढ़ा दी गई है। चप्पे-चप्पे पर तलाशी ली जा रही है। हमलावर हथियार लेकर कैसे व्हाइट हाउस के मुख्य गेट तक पहुंच गया, इसकी जांच हो रही है।

अमेरिका के सुरक्षा अधिकारियों की तरफ से बताया गया है कि गोलीबारी में व्हाइट हाउस का कोई कर्मचारी या सुरक्षागार्ड घायल नहीं हुआ है। गोलीबारी की घटना के बाद व्हाइट हाउस घूमने आए सैलानी भी डरे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.