प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के शादी में शामिल होंगे यह सेलिब्रिटीज 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के शादी में शामिल होंगे यह सेलिब्रिटीज 
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के शादी में शामिल होंगे यह सेलिब्रिटीज 
ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com 
 
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के शादी को लेकर चर्चाओं का बाज़ार गर्म है। बॉलिवुड में शादियों का सीजन शुरू हो गया है। हाल ही में दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का कार्ड शेयर करते हुए बताया था कि वे 14-15 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी दिसंबर में होने की उम्मीद है। 
 

दोनों ही अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में है और फैंस भी इनकी शादी से जुड़ी हर एक बात को जानने के लिए उत्सुक है। बात की जाए प्रियंका चोपड़ा की तो बीते दिनों ही उनका ब्राइजल शॉवर हुआ है और इस इवेंट की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। 

अगर आप सोच रहे है कि प्रियंका की शादी में बॉलीवुड में कौन कौन आने वाला है? तो इसका जवाब हम आपके लिए ढूढ़कर ले आए है। खबरों की मानें तो प्रियंका अपनी शादी में सलमान खान, आर्पिता खान, आलिया भट्ट, रनबीर कपूर, फरहान अख्तर, कटरीना कैफ, सिद्धार्थ रॉय कपूर समेत अन्य खास दोस्तों को बुला सकती हैं।

हालांकि, सभी को निमंत्रण नवंबर के मध्य तक ही भेजा जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का जश्न तीन दिन तक जोधपुर के उम्मेद भवन में मनाया जाएगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.