अगर शरीर में दिख रहा है ये लक्षण, तो फेल हो सकती है किडनी

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

किडनी शरीर का काफी जरूरी अंग होता है। किडनी ही हमारे शरीर की गंदगी को छान कर हमारे शरीर से बाहर निकालता है। आज के भागदौड़ भरे जीवन में हम अपने स्वास्थ्य का ख्याल नहीं रख पाते हैं, जिस कारण से हमें काफी परेशानियां होती हैं।

किडनी का फेल हो जाना या किडनी में अचानक से पत्थर हो जाना, यह बेहद जटिल समस्याएं हैं, क्योंकि हमारी दोनों किडनियां हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। इन दोनों का सबसे महत्वपूर्ण काम होता है, हमारे शरीर के विषैले पदार्थों को बाहर निकालना।

जब हमारी किडनियां काम करना बंद कर देती हैं, तब शरीर में टॉक्सिक चीजें बाहर नहीं निकल पाते, तो किडनी हमारे शरीर को डैमेज करता है। किडनी के फेल होने पर शरीर में आयरन और हीमोग्लोबिन  की कमी हो जाती है, जिसके कारण एनीमिया हो सकती है।

ऐसे 10 लक्षण, जो कर सकते हैं किडनी फेल-

1. अगर कम काम करने पर भी कमजोरी हो रही है, तो ये किडनी के फेल होने का लक्षण है।

2. टॉयलेट का रंग गाढा हो जाना भी किडनी फेल होने के संकेत हैं।

3. बार-बार टॉयलेट का एहसास होना पर करते वक्त न आना।

4. टॉयलेट में ब्लड आने से भी अक्सर किडनी फेल होती है।

5. शरीर, पांव, हाथ के साथ-साथ चेहरे में सूजन आना।

6. चिड़चिड़ापन आना तथा किसी भी कार्य को करने की एकाग्रता में कमी आना।

7. स्किन पर खुजली और निशानों का उभरना।

8. सांस लेने में दिक्कत होना।

9. हर समय पीठ में दर्द महसूस होना।

10. मुंह से बदबू आना तथा मूंह का स्वाद खराब हो जाना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.