विश्व योग दिवस के मौके पर भारत में बने कई रिकॉर्ड

शिखा पांडेय,

आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देश और दुनिया में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया लेकिन फरीदाबाद में योग गुरु स्वामी रामदेव ने इस मौके पर कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बना कर अनूठी मिसाल कायम कर दी। देश और दुनिया में कई सेलिब्रेटीज ने अलग-अलग जगहों पर योग दिवस समारोह में हिस्सा लेकर सेहत को लेकर जागरुकता का संदेश दिया। दुनिया के 191 देशों में इस मौके पर योग किया गया।

बाबा रामदेव ने कई दशकों से योग विज्ञान को आम जान तक पहुँचाने का प्रयास किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग को विश्व स्तर पर पहुँचाने के साथ ही स्वामी रामदेव ने विश्व का सबसे बड़ा योग शिबिर आयोजित कर गिनीज़ बुक में नाम दर्ज करा दिया है।

आज योग गुरु रामदेव के कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों ने शिरकत की जिनमें से 408 लोगों ने एक साथ शीर्षासन कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया। समारोह में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी शिरकत की।

Ramdev

योग दिवस के कार्यक्रम के बाद स्वामी रामदेव ने बताया कि आज यहां कई रिकॉर्ड बने हैं। गिनीज रिकॉर्ड को गोल्डेन रिकॉर्ड्स मिले हैं। एक प्रतिभागी की पुशअप का प्रदर्शन भी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया। रोहताश चैधरी ने एक मिनट के दौरान पीठ पर 80 पौंड (36.5 किलोग्राम) वजन लेकर 51 पुशअप्स किए। इसके पहले का वर्ल्ड रिकॉर्ड 38 पुशअप्स का था।

स्वामी रामदेव ने कहा कि योग का अभ्यास किसी एक दिन के लिए नहीं है। इसे रोज की जिंदगी में शामिल करें। इससे शांति और दिव्यता मिलेगी।

“अन्य बड़ी हस्तियों द्वारा कहाँ कहाँ किया गया योग और फैलाई जागरूकता”

कानपुर के योग दिवस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने हजारों लोगों के साथ योग किया।

लखनऊ में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।

मेरठ में यूनियन मिनिस्टर मुख्तार अब्बास नकवी और भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल योग दिवस कार्यक्रम में लोगों का साथ देने पहुंचे।

भोपाल में योग दिवस के कार्यक्रम में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शामिल होकर लोगों में योग के लिए जागरूकता फैलाई।

बीसीसीआई के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और क्रिकेटर हरभजन सिंह ने धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में योग दिवस मनाया।

पटना के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने योग दिवस के कार्यक्रम में योग का अभ्यास किया।

अमेरिका के राजदूत रिचर्ड राहुल वर्मा ने नई दिल्ली स्थित यूएस एंबेसी में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में योग का अभ्यास किया।

दिल्ली में दिव्यांग लोगों के लिए योग दिवस का एक खास कार्यक्रम किया गया।

मुंबई में योग दिवस के कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया।

दिल्ली में नेवी चीफ सुनील लांबा ने अपने साथियों के साथ योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.