यूपी: शुरू होगी हेल्पलाइन सेवा, जनता की समस्याओं का होगा निवारण

Helpline service for Uttar Pradesh
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी और चंदौली जिले के दौरे पर हैं। योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रदेश की जनता को बड़ी सौगात दी है।
जिसके तहत प्रदेश में जल्द ही मुख्यमंत्री हेल्प लाइन सेवा शुरू की जाएगी, यह हेल्प लाइन सेवा 24 घंटे काम करेगी। जहाँ लोगों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जायेगा।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद हेल्प लाइन की निगरानी करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता को हेल्पलाइन सेवा देकर बहुत बड़ी सौगात दी है। योगी सरकार जनता की समस्या को लेकर गम्भीर दिख रही है।
प्रदेश में जल्द ही मुख्यमंत्री हेल्प लाइन सेवा शुरू की जाएगी, योगी सरकार हेल्प लाइन के लिए जल्द ही राजधानी लखनऊ में 500 सीटों का कॉल सेंटर बनाएगी। कॉल सेंटर में हेल्प लाइन की 2 शिफ्ट काम करेंगी। पहली शिफ्ट सुबह 7 से 11 और 11 से 7 तक चलेगी। मिल रही जानकारियों के मुताबिक़ तो इस व्यवस्था से सुरक्षा को मजबूती मिलेगी, लेकिन जिस तरह से सरकारी मामलों में लापरवाही होती रही है, ये सरकार के लिए एक चुनौती बनकर ज़रूर कड़ी हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.