समृद्धि का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है -योगी आदित्यनाथ

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

15 अगस्त 2017 को भारत अपनी आजादी का 71वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, जिसके तहत हर साल की तरह इस बार भी लाल किले पर झंडारोहण किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराया और देश को सम्बोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर से ‘सबका साथ, सबका विकास’ की बात की।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में भी देश की आजादी का 71वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। राज्यपाल राम नाईक ने राजभवन में झंडारोहण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लखनऊ स्थित विधानसभा में झंडारोहण किया, साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के 22 करोड़ लोगों के नाम अपना सन्देश भी दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में झंडारोहण के बाद राज्य की जनता के नाम अपना सन्देश देते हुए कहा कि, 1857 का वह दिन, 1857 का पहला संग्राम उत्तर प्रदेश की भूमि से शुरू हुआ था।

भारत को विकसित करना है, समृद्ध करना है।

अग्रणी देशों की कतार में आगे रखना है।

इसका रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है।

सीएम योगी ने आगे कहा कि, क्या हम संकल्प कर पाएंगे कि, हम अपना एक-एक पल दुनिया के सामने भारत को शक्ति के रूप में स्थापित करने में देंगे? क़ानून के रक्षकों को आउट ऑफ टार्न के साथ प्रोत्साहित करेंगे।

उन्होंने कहा कि यूपी में देश की विरासत को बचाने का काम कर रहे हैं, विरासत के बिना समाज त्रिशंकु की तरह होता है जिसकी कोई राह नहीं होती। यूपी में कानून का राज और हर नागरिक भयमुक्त हो, इसके लिए पुलिसिंग को नई दिशा दे रहे हैं। यूपी STF और ATS की योगी आदित्यनाथ ने तारीफ की और कहा कि गरीब, किसान, मजदूर, अल्पसंख्यकों के बच्चे अगर हीन भावना से ग्रसित होंगे, तो यूपी आगे नही बढ़ पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.