‘किस’ करने में बेस्ट है आलिया -अर्जुन कपूर

एंटरटेनमेंट डेस्क,

अपनी अधिकतर फिल्मों में हिरोइंस को बोल्डली किस करते दिखे हॉट एंड स्टनिंग अभिनेता अर्जुन कपूर के अनुसार अभिनेत्री आलिया भट्ट किस करने के मामले में बेस्ट हैं। हाल ही में नेहा धूपिया के चैट शो में शामिल हुए अर्जुन ने कई दिलचस्प खुलासे किए।

दरअसल ”#NoFilterNeha” में ‘की एंड का’ के ‘का’ सेे पूछा गया कि करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, परिणीति चोपड़ा और आलिया भट्ट में से पर्दे पर बेस्ट किसर कौन है? इस सवाल के जवाब  में उन्होंने आलिया भट्ट का नाम चुना।

आपको बता दें कि अर्जुन और आलिया चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित फिल्म ‘टू स्टेट्स’ में एक साथ काम कर चुके हैं और दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था। अर्जुन की अगली फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ भी चेतन भगत के उपन्यास पर ही आधारित है। इसमें अर्जुन के अपोजिट पहली बार श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। इसके अलावा अर्जुन फिल्म ‘मुबारका’ को लेकर भी चर्चा में हैं, जिनमें वो पहली बार अपने चाचा अनिल कपूर के साथ पर्दे पर दिखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.