विदेश में खुद को प्रियंका समझे जाने पर बोलीं दीपिका- ‘ये बहुत नस्लवाद है’

कोमल झा | Navpravah.com
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर शोहरत हासिल की हैं। दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा दोनो हॉलीवुड में खूब नाम कमा रही हैं। बावजूद इसके विदेशी मीडिया अक्सर दोनों में कंफ्यूज हो जाती हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण को विदेशी मीडिया ने गलती से दीपिका की जगह प्रियंका कह कर पुकारा था। उसके बाद वह वीडियो भारत में काफी वायरल हुआ। इस बात पर गुस्सा जताते हुए दीपिका ने कहा है। कि ये टिप्पणी अपमानजनक है।
21-1424519951-priyanka-deepika
दीपिका ने एक इवेंट के दौरान कहा, ‘ये नस्लवाद है। क्योंकि दो लोगों का रंग एक ही हैं। यह सिर्फ मेरे लिए कही गई बात नहीं थी. यह हम में से किसी के साथ भी हो सकता हैं। और यह मुद्दा सिर्फ इग्नोरेंस का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह रेसिज्म भी है यह मजाक वाली बात नहीं थी। यह जरूरी नहीं कि अगर दो लोग एक ही रंग के होंगे, तो वह एक ही व्यक्ति भी हों। यह भारत की मीडिया का भी फर्ज बनता हैं। कि इस बात को बढ़ावा देने की बजाय और इस बात को मीडिया में लगातार खबर बनाने की बजाय उन लोगों को एजुकेट किया जाए।
इस मामले पर प्रियंका ने भी कुछ दिन पहले कहा था। कि दीपिका का प्रियंका समझा जाना गलत हैं। ‘मैं सबसे ज्यादा पॉपुलर ब्राउन फेस हूं जिसे लोग जानते हैं। लेकिन हर ब्राउन लड़की को एक समझ लेना गलत हैं। दीपिका भारत में काफी बड़ी स्टार हैं। उनके साथ ये बर्ताव गलत हैं।
priyanka_deepika_14371909
दीपिका हाल ही में हुए मेट गाला अटेंड कर के मुंबई लौटीं हैं। इसके बाद वह फ्रेंच रिवेरा में होने वाले कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करेंगी। ये पहली बार है जब दीपिका मेकअप ब्रांड लॉरियाल की ब्रांड अंबेस्डर के रूप में कान्स का हिस्सा बनेंगी। इसके अलावा दीपिका संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग कर रही हैं। दीपिका के कुछ दिन बीमार रहने के कारण फिल्म की शूटिंग रुक गई थी लेकिन अब दीपिका एकदम ठीक हैं और दिन-रात इसकी शूटिंग में व्यस्त हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.