निजी व सार्वजनिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों का सरकार बड़ा तोहफा

पीयूष चिलवाल | Navpravah.com
निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में काम कर रहे लोगों का सरकार एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। सरकार बड़े लाभ के रूप में कर्मचारियों की टैक्स फ्री गैच्यूटी की सीमा को दस लाख से बढ़ाकर 20 लाख रूपए करने जा रही है।
इस बात की जानकारी केंद्रीय श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने प्रमुख बिजनेस न्यूज चैनल को दिए गए एक इंटरव्यू में दी।
श्रम मंत्री दत्तात्रेय ने कहा कि इसके लिए केंद्रीय कैबिनेट में प्रस्ताव रखा गया है। इससे पहले अभी हाल में ही केंद्रीय ​कैबिनेट ने निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए वेजेज कोड बिल की मंजूरी दी है और यह बिल सरकार द्वारा संसद में मौजूदा मानसून सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा।
अगर मोदी सरकार द्वारा ग्रेच्यूटी के संबंध में ये महत्वपूर्ण फैसला ले लिया जाता है तो इतनी शीघ्रता से कर्मचारियों के लिए उठाया जाने वाला यह एक बड़ा कदम होगा।
निजी और सरकारी क्षेत्र के कर्मचारियों को पांच साल नौकरी पूरा करने के बाद गेच्यूटी का लाभ मिलता है।
Featured PC: Indian Express

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.